फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के कोतवाली में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुराने कस्बे में पोस्टर फाड़ने के विवाद में तीन चचेरे भाइयों पर हमला करने के मामले में फरार भाजपा नेता समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया। उन्होंने जल्द से जल्द सभी हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे पुराना कस्बा निवासी रामकुमार ने बताया कि पोस्टर फाड़ने के विवाद में उसके बेटे अनमोल, भतीजे अजय व विजय पर हमला कर दिया था। जिसमें 13 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें भाजपा नेता शेखर चौहान सहित 12 नामजद आरोपी अभी फरार है। उन्होंने कुछ लोगों पर समझौता करने का दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने सीओ से फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उधर सीओ देवेंद्र शर्मा ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें