सहारनपुर के घंटाघर से लेकर देहरादून रोड तक लगा लंबा जाम
सहारनपुर। महानगर में जाम से निपटने के लिए आए दिन प्लान बनाए जाते हैं, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं है। कोई चौराह ऐसा नही हैं। जहां बिना जाम फंसे निकला जा सके। स्कूल की छुट्टी के समय हालत और भी बिगड़ जाते हैं। मोरगंज, शहीदगंज, नेहरू मार्केट, घंटाघर पर बुधवार को भी दोपहर के समय जाम की स्थिति रही। घंटाघर से देहरादून रोड तक वाहन जाम में फंसे रहे। लोगों को छोटी-छोटी गलियों से होकर गुजरना पड़ा।