फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग रूपी नामचर्चा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

विज्ञापन
बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में नामचर्चा में उपस्थित श्रद्धालु - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रविवार को सत्संग रूपी नामचर्चा हुई। इसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु रामनाम की भक्ति में लीन रहे।
नामचर्चा में कविराज भाइयों ने संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा महाराज द्वारा रचित ग्रंथों से नाम की महिमा से संबंधित भजनों से मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान बड़ी एलईडी स्क्रीन पर संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा के रिकॉर्डिंग वचन श्रद्धालुओं को सुनाए गए। जिसमें उन्होंने कहा कि जहां संत महापुरुष भगवान की भक्ति करते हैं तथा उसके संग रहने का अनुभव करते हैं। वही सत्संग कहलाता है। इस दौरान ब्लॉक फाजलपुर मेरठ कैंट की ग्रीन एस वेलफेयर विंग की सदस्य मनीता इंसा, प्रिया इंसा ने विकलांग बहन बबीता निवासी बहसूमा ट्राई साइकिल दी। लंगर सेवा समिति के सेवादारों ने नामचर्चा में पहुंचे श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया। लंगर में 45 सदस्य महेंद्र इंसा के साथ उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी 45 सदस्य भाई-बहनों का सहयोग रहा। भीषण गर्मी से निजात के लिए पानी समिति के सेवादारों जगह-जगह छबील लगाकर श्रद्धालुओं को पानी पिलाया। नाम चर्चा का संचालन रामकुमार इंसा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें