बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को गणित विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी और प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने किया। प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने कहा कि गणित के विद्यार्थियों के लिए रोजगार की कमी नहीं है। आवश्यक है सिर्फ सही दिशा में तैयारी करना। विद्यार्थियों के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि अभी से सीटेट की परीक्षा के लिए खुद को तैयार करें। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने भी अलग-अलग विषयों को समझने के लिए आवश्यक पुस्तकों की सूची भी विद्यार्थियों से साझा की। कार्यशाला में योगेश राणा, प्रवीण राणा, गौरव वर्मा, मोनिका आदि शामिल रहे।