खेकड़ा। जनपद में 19 और 20 अप्रैल को हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अंकिता नेगी ने बताया कि जनपद में 19 और 20 अप्रैल को बूंदाबांदी की संभावना है। किसानों को सलाह दी जाती है कि बारिश की संभावना को देखते हुए गेहूं की कटाई समय से करा लें। यदि संभव हो तो भंडारण 19 अप्रैल से पहले कर लें। गन्ने में यदि स्प्रे करना हो तो कुछ दिन बाद करें। यदि फसलों में सिंचाई की अधिक आवश्यकता है तो अभी हल्की सिंचाई ही करें। ताकि बारिश के साथ चलने वाली हवा से फसल गिरने से बच सके।