बागपत। शासन ने परिषदीय विद्यालयों में खेलो को बढ़ावा देने के लिए स्पोटर्स फोर स्कूल कार्यक्रम जारी किया है, मगर जिले के परिषदीय विद्यालयों में व्यायाम शिक्षक नहीं है और मैदान की कमी है। जिले में ब्लॉक व जिला स्तर पर एक-एक व्यायाम का शिक्षक ही तैनात है। बिना शिक्षकों के विद्यार्थी खेलों में बढ़ना मुश्किल है।
जिले में 531 परिषदीय विद्यालय है। इनमें 331 प्राथमिक विद्याल, 64 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 136 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में एक भी व्यायाम शिक्षक तैनात नहीं है। जिले में सिर्फ ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर एक-एक व्यायाम के शिक्षक नियुक्त है। इसके अलावा जिले के लगभग 400 विद्यालयों में खेल के मैदान नहीं है। इससे स्कूलों में स्कूल फॉर कार्यक्रम पूरा होना मुश्किल हो सकता है।
-
इन खेलों का कराया जाना है आयोजन
शासन की ओर से स्कूलों में स्पोटर्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत खो-खो, ताईक्वांडो, वाॅलीवाल, बैडमिंटन, कुश्ती, क्रिकेट, तैराकी, कुश्ती, हैंडबाल कबड्डी और योगासन के अलावा लोकगीत, लोकनृत्य और अंताक्षरी का आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं।
-
ये है खेलों का कार्यक्रम
शासन ने जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में सितंबर तक विद्यालय स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला और मंडल स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
-
नोडल शिक्षकों के सहारे कराई जाती है प्रतियोगिता
परिषदीय विद्यालयों में व्यायाम शिक्षक की कमी है। शिक्षकों की कमी के कारण विभाग की ओर से एक-एक नोडल शिक्षक नियुक्त किया गया है। विद्यालयों में नोडल शिक्षकों के सहारे ही प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता है।
-
वर्जन - शासन के निर्देश के अनुसार विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। विद्यालयों में व्यायाम शिक्षकों की कमी होने के कारण एक-एक शिक्षक को नोडल नामित किया गया है। - पुष्पेंद्र कुमार, बीईओ मुख्यालय