फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: साध्वी प्राची बोलीं- रास्ते में ब्रेकर बहुत हैं, पलट सकती है किसी की भी गाड़ी

Tue, 28 Mar 2023 12:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

बागपत में न्यायालय में पहुंची साध्वी प्राची आर्या ने गुजरात की जेल से प्रदेश में लाए गए माफिया अतीक अहमद पर बयान दिया। यहां उन्होंने कहा कि माफिया अतीक अहमद को प्रदेश में लाया ला रहा है, ऐसे में ब्रेकर आने से किसी की गाड़ी पलट जाए तो इसमें किसी की गलती नहीं है।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में न्यायालय में पहुंची साध्वी प्राची आर्या ने गुजरात की जेल से प्रदेश में लाए गए माफिया अतीक अहमद पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि सड़क पर ब्रेकर बहुत हैं, किसी की भी गाड़ी पलट सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है, चाहे उसमें थोड़ी देर ही क्यों न हो जाए।

विज्ञापन

निजी मामले में सोमवार को न्यायालय में पहुंचीं साध्वी प्राची आर्या ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को कोर्ट के आदेश का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि माफिया अतीक अहमद व आजम खान ने जनता को सताया है, जिनके कर्मों का फल जरूर मिलना चाहिए। इनके खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
 

उन्होंने कहा कि माफिया अतीक अहमद को प्रदेश में लाया ला रहा है, ऐसे में ब्रेकर आने से किसी की गाड़ी पलट जाए तो इसमें किसी की गलती नहीं है। गाड़ी किसी की भी पलट सकती है। इंसान जब कर्म करता है तब वह सोचता नहीं, लेकिन जब फल की बारी आती है तो उसे डर सताने लगता है।

विज्ञापन

...वहीं की सरकार ने छिपा रखा है अमृतपाल
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल पर साध्वी प्राची आर्या ने कहा कि सभी की नजरों के सामने से अमृतपाल भाग गया, लेकिन कोई कुछ भी बोलने को तैयार नही है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल को वहीं की सरकार ने छिपा रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें