फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शराब के ठेके व दो दुकानों की दीवार उखाड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो चोर, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में मेरठ-बागपत मार्ग पर बुधवार रात चोर अंग्रेजी शराब और बीयर के ठेके के अलावा दो दुकानों की दीवार तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और सामान चोरी कर ले गए। दो चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कस्बे में समाधि के पास अंग्रेजी शराब और बीयर का ठेका है। यहीं पर कस्बे के पीयूष गुप्ता की कनफेक्शनरी की दुकान है। बुधवार रात चोर दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। अंग्रेजी शराब के ठेके के सेल्समैन मनोज भाटी ने बताया कि चोर वहां से 50 हजार रुपये सामान और 70 हजार की नकदी ले गए। बीयर के ठेके के सेल्समैन सागर ने बताया कि चोरों ने दुकान से 25 हजार रुपये की नकदी ले गए और दुकान में लगी डीवीआर तोड़ दिया। इसके अलावा पीयूष गुप्ता की कनफेक्शनरी की 35 हजार रुपये का सामान और 15 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए है। इसके अलावा दुकान के पास के कमरे में तोड़कर पंखे चोरी कर ले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। चोरी की घटना रात एक बजे के करीब बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली प्रभारी एमएस गिल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है और चोरों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें