बागपत। चोरों ने भजन विहार कालोनी में सिंचाई विभाग की लिपिक के घर का ताला तोड़कर नकदी सहित सोने चांदी के पांच लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। सिंचाई विभाग की लिपिक निशा ने बताया कि वह भजन विहार कालोनी में भूमि विकास बैंक के ऊपर मकान में किराये पर रहती है। शनिवार को परिवार के साथ गौतमबुद्धनगर के रघुपुरा गांव चली गई थी। सोमवार रात्रि लौटी तो मकान के बाहरी गेट का ताला टूटा मिला। अलमारी में रखे नौ तौले सोने के जेवर और 15 हजार रुपये की नकदी चोरी मिली। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इस मामले में इंस्पेक्टर ओपी सिंह का कहना है कि चोरी की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।