फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार गया युवक लापता, डूबने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। दोस्तों के साथ हरिद्वार गंगा नहाने गया गोठरा गांव का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जिसके डूबने की आशंका को लेकर परिवार वालों ने हरिद्वार पहुंचकर उसकी तलाश शुरू करा दी।
विज्ञापन

गोठरा गांव के रहने वाले वीरेंद्र ने बताया कि उसका भतीजा अनुज पांचाल पुत्र सोमदत तीन दिन पहले अपने दो दोस्तों के साथ हरिद्वार में गंगा नहाने गया था। उसके दोस्तों ने घर फोन कर बताया कि बृहस्पतिवार शाम गंगा में नहाते समय पैर फिसलने से अनुज लापता हो गया। जिसे काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। अनुज के लापता होने की जानकारी मिलते ही परिवार वाले भी हरिद्वार पहुंच गए और स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर उसकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें