फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने तीन किमी के मार्ग निर्माण की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। निरपुड़ा गांव में छात्र नेता प्रियव्रत राणा के नेतृत्व में युवाओं ने एकत्रित होकर भड़ल से निरपुड़ा मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की। साथ ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान युवाओं ने कहा भड़ल से निरपुड़ा मार्ग की दूरी तीन किमी है, लेकिन पिछले दो वर्ष से उक्त मार्ग बुरी तरह टूटे होने के कारण परेशानी हो रही है। यहां दिन प्रतिदिन सड़क दुर्घटना हो रही है। क्षेत्रीय लोग इसकी शिकायत बहुत बार संबंधित विभाग के अफसरों से कर चुके हैं, परंतु अब तक कोई भी समाधान नहीं हुआ। इस सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग चल रहे हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के युवक सेना या पुलिस की भर्ती के लिए इसी मार्ग पर दौड़ लगाते हैं। उन्होंने कहा यदि डीएम ने हस्तक्षेप कर सड़क की शीघ्र मरम्मत नहीं कराई तो क्षेत्रीय लोगों को मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें