बड़ौत। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल की बस पर फायरिंग करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सिलाना गांव के एक युवक प्रथम को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि इसी आरोपी ने घटना में शामिल युवकों को तमंचा दिया था।
बृहस्पतिवार को बड़ौत-मलकपुर मार्ग पर वर्चस्व की लड़ाई में बाइक सवार युवकों ने कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल की बस पर फायरिंग कर दी थी। गोली शीशा तोड़ते हुए दूसरी ओर निकल गई थी। इस मामले में शनिवार को कोतवाली पुलिस ने सिलाना गांव में दबिश देकर प्रथम नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सविरत्न गौतम का दावा है कि आरोपी प्रथम ने ही स्कूल बस पर फायरिंग करने वाले युवकों को तमंचा दिया था। फिलहाल यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि प्रथम कहां से तमंचा लाया था।