फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में युवक को बंधक बनाकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर स्थित एक होटल में युवक को बंधक बनाकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवक ने दो लोगों पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

हिमांशु पुत्र चांदवीर कांशीराम कॉलोनी का रहने वाला है। वह शुक्रवार को पूर्वी यमुना नहर कोताना रोड पर स्थित होटल में किसी काम से गया था। आरोप है कि तभी कुछ लोगों ने हिमांशु को बंधक बना लिया और एक कमरे में ले जाकर मारपीट की। किसी तरह हिमांशु उनके चुंगल से बचकर सड़क की ओर भागा तो हमलावरों ने उसे दौडा-दौड़ाकर पीटा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले।
इंस्पेक्टर ने बताया कि बंधक बनाकर मारपीट जैसी कोई बात नहीं है। बंटवारों को लेकर कहासुनी हुई है। उधर दूसरे पक्ष का कहना है कि मारपीट नहीं की गई है। जो मारपीट का आरोप लगा रहे हैं, उन पर कुछ रुपये बकाया है। मांगने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें