रमाला। आसारा गांव की रिजवाना पत्नी मस्तूर बृहस्पतिवार सुबह खेत से चारा लेने के गई थी। गन्ने के एक खेत से महिला सहित तीन नकाबपोश बदमाश बाहर आए और तमंचे के बल पर उसे बंधक बनाकर उससे कानों के सोने के कुंडल लूट ले गए। लूटपाट से आतंकित महिला खेत में बेहोश होकर गिर गई। होश आने के बाद शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडे लेकर बदमाशों की तलाश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी ग्रामीणों के साथ घंटों खेतों में कांबिंग की, मगर बदमाशों का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। पीड़िता के पति मस्तूर ने थाने में तहरीर दी है।