बिनौली। तमेलागढ़ी गांव की महिला रुखसार ने शुक्रवार रात बिनौली सीएचसी में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चे और महिला ठीक हैं।
बिनौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार रात तमेलागढ़ी गांव निवासी मोहम्मद आजिम अपनी पत्नी रुखसार को लेकर सीएचसी पर पहुंचे। रुखसार को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया। यहां उसने दो बेटी व एक बेटे को जन्म दिया। तीनों बच्चे व महिला ठीक हैं। बताया कि उनके चार वर्ष का बेटा पहले भी है। तीन बच्चों के जन्म लेने पर परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।