खेकड़ा। खेकड़ा ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं खिलाड़ियों ने गौतमबुद्धनगर में आयोजित मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाकर मेडल जीते। वापस लौटने पर बृहस्पतिवार को बीआरसी पर शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया।
गौतमबुद्धनगर में आयोजित मंडल स्तरीय मीना बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में खेकड़ा ब्लाक स्थित प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। प्रतियोगिता में मेडल जीतकर लौटे विजेता छात्र-छात्राएं खिलाड़ियों का बीआरसी कार्यालय के सभागार में शिक्षक, शिक्षिकाओं ने जोरदार स्वागत किया।
दौड़ में अनन्या बंदपुर, लंबी कूद में शिवांक शरफाबाद, कुश्ती में अमान काठा के अलावा कबड्डी में गोल्ड जीतने वाले फखरपुर के खिलाड़ी शामिल रहे। बीईओ प्रियंका शर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ, ब्लाक व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार, भूपेंद्र तोमर, श्याम सिंह मौजूद रहे।