फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर जीप का पहिया निकला, हादसा होते-होते बचा

विज्ञापन
बागपत : दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खड़ी पहिया निकली स्कूल की जीप। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
हाईवे पर स्कूल जीप का पहिया निकला, हादसा टला
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार को एक निजी स्कूल की जीप का पहिया निकल गया। जिससे बच्चों में हड़कंप मच गया। हालांकि जीप पलटने से बच गई, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा। सभी बच्चों को जीप से सुरक्षित निकाला गया। सूचना पर स्कूल का प्रबंधक और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दूसरी बस से बच्चों को घर भिजवाया।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित वनस्थली पब्लिक स्कूल की छुट्टी के बाद जीप चालक टीकरी रूट के बच्चों को बैठाकर घर छोड़ने के लिए जा रहा था। जीप ट्रांसमिशन विभाग के सामने पहुंची तो अचानक हाईवे पर जीप का पिछला पहिया निकल गया। जिससे जीप में सवार लगभग 15 बच्चे सहम गए। चालक राजेश ने किसी प्रकार जीप को रोका। जिससे जीप पलटने से बच गई और बड़ा हादसा होने से बच गया। चालक ने बच्चों को जीप से सुरक्षित उतारकर स्कूल प्रबंधन को मामले की जानकारी दी। स्कूल के प्रबंधक हर्षित जैन व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्कूल की दूसरी बस मंगवाकर बच्चों को उनके घरों तक भिजवाया गया। गनीमत रही कि जीप के आगे और पीछे कोई वाहन नहीं था जिससे हादसा होने से बच गया। किसी बच्चे को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में स्कूल के प्रबंधक हर्षित जैन ने बताया कि अचानक बोल्ट टूटने से पहिया निकला है। किसी बच्चे को चोट नहीं लगी है। सभी को सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें