फोटो - 14, 14 ए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बुधवार को दिनभर मौसम बदलता रहा। कभी धूप खिली तो कभी बारिश शुरू हो गई। मौसम में बदलाव से तापमान कम हो गया है और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। उधर, जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी हुई।
बुधवार को जिले का मौसम बदलता रहा। सुबह साढ़े पांच बजे हवा के साथ बारिश हुई और इसके बाद धूप खिल गई। दोपहर में दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई तो कभी धूप निकली। इसके बाद शाम को पांच बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह गया। बारिश के बाद गलियों और रास्तों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। कृषि वैज्ञानिक डॉ संदीप चौधरी का कहना है कि तेज हवा के कारण कच्चे आम टूटने से बागवानों को नुकसान हुआ है। इसके अलावा बारिश के बाद जिन खेतों में जलभराव हो गया है, वहां सब्जी की फसल खराब होने की संभावना बढ़ गई है।
तेज हवा मेेेें झुका ट्रांसफार्मर का पोल
रटौल। तेज हवा में लहचौड़ा गांव में रखे ट्रांसफार्मर का पोल झुक गया, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने पोल को सीधा कर आपूर्ति शुरू कराई।