फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हथियार तो खोले, बंद करने में छूटे सिपाहियों के पसीने

Sat, 21 Jan 2023 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत जीआरपी थाने पर सिपाही से हथियारों की जानकारी लेते सीओ डाक्टर धर्मेन्द्र कुमार यादव
विज्ञापन
बड़ौत(बागपत)। जीआरपी थाने का शनिवार को गाजियाबाद से पहुंचे सीओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने जब सिपाहियों से हथियार खोलने व बंद करने के लिए कहा तो कई सिपाही हथियारों को खोलने के बाद बंद भी नहीं कर पाए।
विज्ञापन

सीओ जीआरपी डाॅ. धर्मेन्द्र कुमार यादव शनिवार को निरीक्षण के दौरान जीआरपी थाने पहुंचे। उन्होंने पहले विभागीय रिकार्डों की जांच की। सिपाहियों से हथियार खोलने व बंद करने के लिए कहा। कई सिपाही हथियार खोलने के बाद हथियार को बंद भी नहीं कर पाए। जिस पर सीओ ने नाराजगी जताई। इसके बाद गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सीओ के नेतृत्व में दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और उनके बैगों की तलाशी ली गई।
सीओ ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रोजाना इस रूट पर संघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को डयूटी पर लगाया है।

बड़ौत जीआरपी थाने पर सिपाही से हथियारों की जानकारी लेते सीओ डाक्टर धर्मेन्द्र कुमार यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें