रमाला। ककड़ीपुर गांव के डॉ हरेन्द्र के नेतृत्व में ग्रामीण पूर्व पशुपालन मंत्री और भाजपा नेता वीरेंद्र गुर्जर से मिले। बताया कि चार दिन पहले ककड़ीपुर निवासी कक्षा नौवीं के छात्र प्रियाशु और वंश की कांधला से लौटते समय रोडवेज बस की टक्कर लगने से मौत हो गई थी। ग्रामीण हादसे का कारण एलम (शामली) कस्बे के निकट हाइवे पर तीव्र मोड़ के पास कट का होना मान रहे है। कहा कि यदि यह कट बंद नही हुआ तो यहां और भी कई जान जा सकती है। इसलिए कट को बंद कराकर एलम की तरफ सड़क पर ब्रेकर आवश्यक है। भाजपा नेता ने उनकी समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर रामपाल, महाबीर, भगत, देवेंद्र, सचिन, विजय मौजूद थे।