बागपत। तीन दिन पहले शहर के एक क्लीनिक संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता अपने बयानों से मुकर गई। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए डॉक्टर को क्लीनचिट दे दी।
नगर निवासी एक युवती ने क्लीनिक संचालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर शादी कर झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी डॉक्टर अभिषेक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कोतवाली में पीड़िता के बयान दर्ज किए और फिर न्यायालय में बयान दर्ज कराए। बताया कि बयान में डॉक्टर पर लगाए गए आरोपों से पीड़िता मुकर गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी डॉक्टर को क्लीनचिट दे दी गई है। संवाद