फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डगरपुर का मुख्य मार्ग जजर्र, लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी

विज्ञापन
डगरपुर गांव में पानी के बीच गुजरकर जाता युवक - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
चांदीनगर। डगरपुर गांव का मुख्य मार्ग जर्जर है। यहां से गुजरने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तालाब पर अतिक्रमण व गंदगी से लोग परेशान हैं। ग्रामीण कई बार रास्ते का निर्माण कराने की मांग कर चुके हैं परंतु समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बीते पांच साल से जर्जर हाल है। तालाब पर अतिक्रमण और गंदगी से बरसात होने पर पानी रास्ते में भर जाता है। इससे लोगों को परेशानी होती है। जर्जर रास्ते के कारण लोग चोटिल हो रहे हैं। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से समाधान कराने की मांग की जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
कई बार की जा चुकी मांग
गांव के तालाब की सफाई कराने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।-राज शर्मा
चोटिल हो रहे लोग
मार्ग जर्जर होने से लोगों को परेशानी हो रही है। जलभराव व गड्ढों के कारण यहां से गुजरने वाले लोग चोटिल हो रहे हैं।-नवनीत बंसल
सता रहा संचारी रोगों का डर
तालाब में गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं। इनकी तादाद बढ़ने से गांव में संचारी रोग फैलने का डर सता रहा है।-प्रवीण कुमार
जल्द हो समस्या का समाधान
बरसात होने पर रास्ते की हालत ज्यादा गंभीर हो जाती है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए।-कृष्णदत्त शर्मा
वर्जन-
तालाब के चारों ओर अतिक्रमण है। जिससे बारिश होने पर जलभराव की समस्या हो जाती है। जल्द ही पंपिंग सेट लगाकर तालाब का पानी निकलवाया जाएगा। वहीं, अधिक्रमण भी हटवाया जाएगा। - रामकिशोर, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें