बागपत। संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार शाम गांधी बाजार में फिरोजी जैन की दुकान के सामने सरकार की शुद्धि बुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। इसमें कोरोना महामारी व फंगस के खात्मे के लिए भी प्रार्थना की गई। व्यापारियों ने कहा कि सरकार को सभी व्यापारियों को सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति देनी चाहिए। नंदलाल डोगरा, संजय रूहेला, राजीव गुप्ता, अमित अग्रवाल, दीपक सिंधी, कमल वशिष्ठ, लोकेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, आलोक जैन, कपिल जैन, उदय चौहान, सुभाष लखेरा, सतीश गुप्ता, गोपाल वर्मा, राधेश्याम शर्मा, प्रदीप वर्मा, संजय वर्मा, सौरभ गुप्ता, जयपाल गुप्ता, संजय गुप्ता, राजेश गुलयानी, अंकित गर्ग, संदीप गुप्ता, मोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।