फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: करंट लगने से हुई थी ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। पलड़ी गांव के ट्रैक्टर चालक अभिषेक की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि हुई है।
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली गांव के पास शनिवार सुबह अभिषेक का शव झाड़ियों के पीछे मिला था। वह दो दिन से लापता था। परिजनों ने पहले अभिषेक की हत्या का शक जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने करंट लगने की आशंका जताई थी। उन्होंने विसरा सुरक्षित कर लिया था। पुलिस जांच में शव के पास एक पेड़ की टूटी टहनी मिली, जो बिजली लाइन के बराबर थी। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि जांच में अभिषेक की मौत करंट लगने से हुई है। परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है, जिसके बाद उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें