फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ठगों ने पुलिसकर्मी बनकर व्यापारी को ब्लैकमेल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। कस्बे के रहने वाले कपड़ा व्यापारी को ठगों ने ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। व्हाट्सएप पर दिल्ली पुलिस का फोटो लगाकर अश्लील वीडियो भेजकर धमकाया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के रहने वाले कपड़ा व्यापारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी के नंबर पर कॉल कर अज्ञात व्यक्ति ने उसका नंबर लिया। इसके बाद व्हाट्सएप पर दिल्ली पुलिस के एसआई की फोटो लगाकर उसे अश्लील वीडियो भेजी गई। इसके बाद उसे व्हाट्सएप कॉल कर उसकी अश्लील वीडियो उनके पास होने और थाने से वारंट जारी होने की धमकी दी। पीड़ित ने कोई अश्लील वीडियो नहीं होने की बात कही तो उसे गिरफ्तारी का डर दिखाकर मामला इधर-उधर करने के लिए कहा। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें