फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जीपीएस से पकड़ा गया जेसीबी चोरी कर ले जा रहा चोर

Sun, 09 Mar 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी जेसीबी मशीन चोरी कर ले जा रहे चोर को पुलिस ने जीपीएस की लोकेशन से पकड़ लिया। पुलिस ने चोरी हुई जेसीबी मशीन बरामद करने के बाद चोर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। मुरादाबाद के बिलाकुदान गांव के रहने वाले दानिश ने बताया कि तीन मार्च को उसकी जेसीबी मशीन लेकर चालक पेट्रोल पंप पर डीजल लेने आया। इसके बाद पंप के बाहर जेसीबी मशीन खड़ी कर होटल पर खाना खाने चला गया। आरोप लगाया कि तभी जेसीबी मशीन चोरी कर ली गई। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर जीपीएस की लोकेशन के आधार पर वारिस उर्फ सोनू निवासी परशुराम काॅलोनी गौरीपुर को जेसीबी मशीन के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें