फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मलकपुर गांव में ट्यूबवेलों पर मीटर लगाने पहुंची टीम को खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। मलकपुर गांव में मंगलवार को ट्यूबवेलों पर मीटर लगाने के लिए पहुंची बिजली विभाग की टीम को किसानों ने विरोध करते हुए खदेड़ दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। किसानों ने दो टूक चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर टयूबवेलों पर मीटर नहीं लगने देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को मलकपुर गांव में ऊर्जा निगम की एक टीम किसान महेन्द्र की टयूबवेल पर मीटर लगाने पहुंची। सूचना मिलते ही रालोद नेता बबली तोमर के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे और कहा कि मलकपुर चीनी मिल पर किसानों का करोड़ों बकाया है। वहीं ऊर्जा निगम जांच और मीटर लगाने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। इसके बावजूद विभाग ने टयूबवेलों पर मीटर लगाने का प्रयास किया तो किसान आंदोलन शुरू कर देंगे। मामला बढ़ता देख सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। किसानों का आक्रोश देखते हुए टीम को लौटना पड़ा।
एसडीओ मीटर्स प्रभात कुमार ने बताया फिलहाल किसानों की बिना सहमति पर कहीं पर भी मीटर नहीं लगाया जा रहा है। अनावश्यक किसानों को परेशान नहीं किया जा रहा है। इस अवसर पर बलजीत, नवीन, जितेन्द्र, सुखपाल, प्रताप, महक सिंह, रविन्द्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें