बागपत। नगर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में बीबीए विभाग में कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें समूह छह की टीम ने बाजी मारी।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बीबीए विभाग में शनिवार को कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें रोड सेफ्टी, नारी सशक्तिकरण आदि विषयों को प्रदर्शित किया। इसमें प्रतिभागियों को आठ समूहों में बांटा गया। प्रथम स्थान पर समूह छह रहा, इसमें छात्रा खुशी, नाव्या, आरती और कीर्तिका रहीं। द्वितीय स्थान पर समूह तीन और तृतीय स्थान पर समूह चार-पांच संयुक्त रूप से रहे। प्रबंध समिति के सचिव राजेंद्र चौहान ने कहा महाविद्यालय केवल अध्ययन का स्थान नहीं होता है, बल्कि यहां सर्वांगीण विकास किया जाता है। इसमें उप सचिव अजय चौहान, डॉ. बबली चौहान, डॉ. अरविंद, डॉ. उमलेश, डॉ. प्रियंका शर्मा, विवेक चौहान, अरुण चौहान, रोमा चौहान आदि मौजूद रहे।