फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने एकजुटता नहीं दिखाई तो होगा पछतावा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय आह्वान पर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार रखा। कॉलेज में तालाबंदी कर आक्रोश जताया। मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा ने कहा कि यह सरकार शिक्षकों को अपमानित करने पर तुली है। सरकार ने टास्क फोर्स के जरिए शिक्षकों के पद घटाकर उनके स्थानांतरण व पदोन्नति को बाधित कर दिया है। धारा 21 को समाप्त कर धारा 18 को लागू कर दिया है। पुरानी पेंशन चिकित्सा सुविधा का लाभ शिक्षकों को नहीं दिया जा रहा है। इसे शिक्षक लामबंद है। कहा कि शिक्षकों ने एकजुटता नहीं दिखाई तो पछतावा होगा। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष आदेश गुप्ता, कालीचरण श्रीवास्तव, राजीव जैन, प्रतीक जैन, दिनेश जैन, विनोद जैन, दीपक जैन, प्रदीप शर्मा, ललित जैन आदि शामिल रहे। उधर, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में भी शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नीरज शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, रामगोपाल, सतीश पाल, जयप्रकाश, मुकेश कुमार, श्यामपाल, सर्वेश कुमार, धीर सिंह, रामकुमार, मुकेश शर्मा, विपिन, गौरव कुमार, अरविंद, शिवकुमार, प्रवेश, वैभव, रविशंकर, प्रवीण, गीता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें