दोघट। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण की समस्या को लेकर गांगनौनी-टीकरी सूजती चौराहे पर किसानों का धरना चल रहा है। शनिवार को थांबा चौधरी ने धरने में पहुंचकर किसानों को अपना समर्थन दिया। किसानों ने समस्या का समाधान न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
शनिवार को धरने के आठवें दिन किसानों की सभा हुई। थांबा चौधरी रामकुमार ने किसानों के धरने को समर्थन दिया और सहयोग करने का आश्वासन दिया। संचालन डॉक्टर अरुण राठी ने किया। धरने में चौधरी राजेंद्र, नरेंद्र, शिवराज सिंह, इंद्रपाल, विजयपाल, भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह, अश्वनी, बिजेंद्र प्रधान, रामपाल सिंह, किरतपाल प्रधान, शौकीन, राजवीर, कालूराम, राजवीर मलिक मौजूद रहे।