फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म, ज्ञान व भक्ति का आधार शिव महापुराण कथा : गोपाल कृष्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-छह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे की पट्टी धनकोशिया में चल रही शिव महापुराण कथा में कथावाचक गोपाल कृष्ण महाराज ने कहा कि ज्ञान और धर्म भक्ति का मूल आधार है।
उन्होंने कहा कि जो तन देखता है, शरीर देखता है वह सक्षम नहीं है। सक्षम वही है जो मन व भाव को देखता है। संसार में सब कुछ सपना है। यह सब असत्य है, सत्य स्वयं राम है। कहा कि सभी को जाग्रत करो, सम्मान करो, भजन करो, हंसते रहो, मस्त रहो और मुस्कराते रहो। बताया कि भगवान कभी भेद नहीं करते और जो भक्त सच्चे मन से भक्ति करता है, उनकी मनोकामना पूरी करते हैं। शिव पुराण का पाठ करने से व्यक्ति के सभी प्रकार के कष्ट और पाप नष्ट हो जाते हैं। जीवन के अंत में उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा के बाद आरती कर प्रसाद वितरित किया। कथा में कर्णपाल सिंह, तेजू, नीटू, समरपाल, कुलदीप, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें