फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत प्रतिमा का अनावरण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गौरीपुर गांव में तिराहे पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रतिमा लगाई गई है। बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रतिमा का अनावरण किया। कहा कि यह प्रतिमा जिले में बालिका शिक्षा, सशक्तिकरण और समान अवसर की सोच को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करती है। प्रतिमा में एक बालिका को पुस्तकों के ढेर पर बैठकर पुस्तक पढ़ते हुए दर्शाया गया है। यह दृश्य इस बात का प्रतीक है कि शिक्षा ही बेटियों की उन्नति, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक भविष्य का सबसे मजबूत आधार है। बताया कि यहां से रोजाना काफी संख्या में लोग गुजरते हैं और इससे शिक्षा के प्रति लोगों की सोच बदलेगी। वहीं कलक्ट्रेट परिसर में नए वॉटर प्वाइंट का भी डिप्टी सीएम ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें