फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों ने सरेंडर के लिए कोर्ट में अर्जी डाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा चौकी पर चेकिंग के नाम पर कार सवार से अवैध वसूली करने वाले दो सिपाहियों ने आत्मसमर्पण करने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन

निवाड़ा चौकी पर दो जून की सुबह कांस्टेबल विनीत और राकेश ने राजेंद्र निवासी माता कालोनी की कार रोककर कागज चेक किए थे। राजेंद्र ने सिपाहियों को बताया कि कार के कागज गुम हो गए हैं। इस बारे में वह थाने में सूचना दे चुका है। आरोप है कि राजेंद्र से दोनों सिपाहियों ने 1500 रुपये लेकर कार को छोड़ा था। वहीं रुपये के लेनदेन की राजेंद्र के साथी ने वीडियो बनाई थी। यह वीडियो एसपी को दिखाई गई थी।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन के आदेश पर इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोनों सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने सिपाहियों को निलंबित किया था। इस मामले में सीओ क्राइम हरीश भदौरिया का कहना है कि दोनों सिपाहियों ने आत्मसमर्पण करने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें