संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रास्ते में पशु बांधने को लेकर एक व्यक्ति के साथ पड़ोस में रहने वाले परिवार ने झगड़ा किया। जिस परिवार के साथ व्यक्ति का झगड़ा हुआ था, उस परिवार का एक युवक दिल्ली पुलिस में सिपाही है। इस मामले में व्यक्ति ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की तो होमगार्ड उसका मेडिकल कराने के लिए सीएचसी लेकर पहुंचा। वहां से वापस कोतवाली लौटते हुए सिसाना रोड पर बस स्टैंड के पास दिल्ली पुलिस के सिपाही ने व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। होमगार्ड ने विरोध किया तो सिपाही ने होमगार्ड को भी थप्पड़ मार दिया। इसको लेकर वहां हंगामा हो गया और सिपाही को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना है कि सिपाही ने मारपीट नहीं की थी, वहां कहासुनी हुई थी। सिपाही ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी तो उसे छोड़ दिया गया।