चांदीनगर/छपरौली। मंसूरपुर गांव में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी गौरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मंसूरपुर गांव के रहने वाले सूरजबली ने 22 जुलाई थाने में गांव के ही अंकित, गौरव समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूरजबली ने आरोपियों पर डेयरी में दूध देकर वापस लौट रहे भतीजे विपिन को रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि जानलेवा हमला करने के आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि फरार गौरव को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
उधर, छपरौली के थाना प्रभारी ने बताया कि 20 जुलाई को जमीयत उलमा ए हिंद बड़ौत के अध्यक्ष साबिर चौधरी ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें साबिर चौधरी ने धर्म के प्रति अपशब्द की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया था। फरार आरोपी अंकित निवासी लूंब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।