बड़ौत। महिला के साथ मारपीट किए जाने के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय महिला गुलाबी संगठन की महिलाएं ने कोतवाली में हंगामा किया। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों के साथ भी नोकझोंक हुई।
राष्ट्रीय महिला गुलाबी संगठन की काफी संख्या में महिलाएं कोतवाली पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। बताया कि उनके संगठन से जुड़ी सुशीला नगर की गली नंबर आठ गुराना रोड की रहने वाली है। उसका देवर उसके साथ मारपीट करता है। गत छह अगस्त को भी सुशीला के साथ देवर ने मारपीट की। आरोप है कि सूचना दिए जाने के बाद भी न तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और न ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कोतवाली पर ही धरना देंगे। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। मौके पर मधु सैनी, संगीता वर्मा, रेशमा, बबीता, संगीता पाल, ज्योति शामिल रहीं।