बिनौली। क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुई बारिश से रछाड़ गांव में एक मकान की छत गिर गई। मकान के अंदर बैठे लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
राधे प्रजापत पुत्र नरेश के मकान के पिछले हिस्से में बने कमरे की छत अचानक गिर गई, जिससे मलबे में उसकी चारपाई, बिस्तर, संदूक आदि समान दब गया। गनीमत यह रही कि उस दौरान कमरे के अंदर कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्राम प्रधान अंतुरत चौधरी सहित ग्रामीणों ने पीड़ित के लिए प्रशासन से मुवावजे की मांग की है।