फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत गिरी, मलबे के नीचे दबने से घायल महिला मौत, दो घायल

विज्ञापन
मृतक कैला का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमीनगर सराय। लगातार बारिश होने से सिंघावली अहीर गांव में एक मकान की छत गिर गई। इसके नीचे दबने से खाना बना रही महिला समेत दो बच्चे घायल हो गए। महिला को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सिंघावली अहीर गांव की वाल्मीकि बस्ती में ज्ञाने का परिवार रहता है। उसकी पत्नी बाला की बहन केला भी रहती है। सोमवार शाम करीब चार परिवार के लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान मकान की छत भराभराकर गिर गई। जिसमें केला पत्नी मूलचंद व उसकी बहन के पोते शिवा व आशु गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने महिला व दोनों बच्चों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहां से महिला की हालत खराब होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों बच्चों को मामूली चोट आई हैं। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड, जाम लगा
अमीनगर सराय। तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के बाद सोमवार को कस्बे के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। जिससे जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। सोमवार को नगर के बाजारों में महिलाएं करवाचौथ के त्योहार को लेकर खरीददारी करती नजर आईं। कस्बे के शिव मंदिर के बाहर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे जाम की स्थिति बनी रही। कस्बे के मुख्य बाजार के अतिरिक्त लक्कड़ बाजार, व अन्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही।

सिंघावली अहीर में बारिश के बाद गिरा घर में खाट पर गिरी मकान की छत- फोटो : BAGHPAT

मकान की छत गिरने से घायल हुआ आशु- फोटो : BAGHPAT

घायल हुआ शिवा- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें