फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर लुटेरे ने कोर्ट में सरेंडर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर लुटेरे ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दो ट्रक चालकों से लूट करने वाले बदमाश को पुलिस तलाश करती रही और बदमाश ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने 20 अगस्त को नेशनल हाईवे पर रिवर पार्क के पास मुठभेड़ में पैर में गोली लगने पर बदमाश गुल्लू उर्फ दानिश निवासी काठा को गिरफ्तार किया था। उसके दो साथी सावेज और चमन भाग गए थे। इन बदमाशों ने ईपीई पर दो ट्रक चालकों से हजारों रुपये की लूट को अंजाम दिया था। इन पर कोतवाली में दो मुकदमे दर्ज कराए गए थे। उसी समय से फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस लगी थी। लेकिन बदमाश सावेज ने बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें