फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सड़क उखाड़कर छोड़ दी, परेशान मोहल्ले के लोग

Sat, 08 Apr 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगरपालिका के ठेकेदार की मनमानी का खामियाजा खत्री गढ़ी निवासी 300 से अधिक लोग व सैकड़ों छात्र-छात्राएं भुगत रहे हैं। 15 दिनों से ठेकेदार ने सड़क को उखाड़ रखा है, लेकिन बार-बार मांग किए जाने के बावजूद सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। जिस कारण बाइक तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। इससे लोगों में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनपता जा रहा है।
विज्ञापन


ये बोले मोहल्लेवासी
खत्री गली में हमारा आवास है और घर का सामान लेने के लिए बाहर गई थी, लेकिन गली उखाड़े जाने के कारण पैर गड्डे में आ गया और गिरने से दोनों घुटनों में चोट आई है। जिससे उन्हें बहुत परेशानी हो रही है। - मिथलेश

- मैंने एक कोचिंग सेंटर खोल रखा है, जहां पर पढ़ने के लिए सैकड़ों छात्र आते हैं, लेकिन गली उखड़ने से कम बच्चे कोचिंग के लिए आ रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कोचिंग सेंटर को भी नुकसान हो रहा है। -सोनू
विज्ञापन


- सड़क उखाड़े जाने के कारण जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। जिस कारण बाइक से पैदल चलना तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। -सन्नी

- ये बोले ईओ

लगातार शिकायत प्राप्त हो रही हैं। इस संबंध में ठेकेदार को सख्ती से निर्देशित किया गया है और जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए कहा गया है। - अनुज कौशिक, ईओ, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें