फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सड़क चार महीने बाद ही धंसने लगी, लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- फैजपुर निनाना-सरूरपुर के बीच सड़क का चार महीने पहले ही कराया गया था निर्माण
विज्ञापन

फोटो 14
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फैजपुर निनाना-सरूरपुर के बीच चार महीने पहले ही जिस सड़क का निर्माण कराया गया था, वह धंसने लगी है। रजबहे के पास सड़क के धंसने से वहां रोजाना हादसे हो रहे है। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया।
फैजपुर निनाना, सुल्तानपुर हटाना, खेड़ा इस्लामपुर समेत अन्य गांव के लोगों को सरूरपुर कलां होते हुए दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पहुंचने में परेशानी नहीं हो। इसके लिए ही सड़क का पांच महीने पहले ही निर्माण कराया गया था। लेकिन वह सड़क बनने के चार महीने बाद ही टूट गई और वह जगह-जगह से धंसने लगी है। फैजपुर निनाना गांव के पास रजबहे के पुल पर सड़क पूरी तरह से धंस गई, जिससे लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। फैजपुर निनाना गांव के रोहित धनकड़, महेंद्र, रामबली, अजय, विकास, राजीव समेत अन्य ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि सड़क निर्माण में लाखों रुपये खर्च कर दिया गया। लेकिन उससे परेशानी कम होने की जगह बढ़ गई है। इस मामले में जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और सड़क ठीक कराने की मांग की गई। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन हबीबुल्ला का कहना है कि इस सड़क के बारे में जानकारी नहीं है और इसको दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें