फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: संगठन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-अटेवा पेंशन मंच की पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई बैठक, कार्यकारिणी का किया विस्तार
विज्ञापन

फोटो - 5
बागपत। अटेवा पेंशन मंच की पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक हुई, जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह द्वारा दायित्व पर निर्वहन करने में असमर्थता जताने पर डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी के राजेश कुमार सरोज को पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा बैठक में सतपाल राणा को जिला संरक्षक, चंद्रप्रकाश पाठक को जिला प्रवक्ता, त्रयंबकेश्वर तिवारी को जिला संयुक्त मंत्री, चट्टान सोनकर को सह जिला मंत्री, शिवनारायण शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, अमर सिंह नैन को छपरौली ब्लॉक संयोजक, संजीव कुमार को जिला संयुक्त मंत्री, कोमल पंवार को सह संगठन मंत्री, रामकिशोर कौशिक, रामेश्वर दयाल व दीपक यादव को जिला संयुक्त मंत्री, गिरीश मौर्य को जिला संगठन मंत्री, सचिन कुमार शर्मा व संतोष कुमार शर्मा को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चल रहे आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी डॉ़ धर्मेंद्र सिंह तोमर, डॉ़ सतपाल राणा, विपिन यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें