फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 नवंबर तक अपलोड करनी होगी विद्यालयों के सत्यापन की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
42 बिंदुओं पर डाटा तैयार कर रही टीम, एक प्रति विद्यालय के प्रधानाचार्य और दूसरी परिषद को भेजेगा विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। विभाग की ओर से 19 नवंबर तक विद्यालयों के सत्यापन की रिपोर्ट परिषद को उपलब्ध करानी होगी। जांच के दौरान सत्यापन की एक रिपोर्ट विद्यालय के प्रधानाचार्य और दूसरी रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी।
जिले में 71 माध्यमिक विद्यालय, 13 राजकीय हाईस्कूल, छह राजकीय इंटर कॉलेज और 52 वित्तविहीन विद्यालय हैं। परिषद की ओर से परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से वहां उपलब्ध सुविधाओं की ऑनलाइन डाटा मांगा गया था। विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का डाटा का सत्यापन करने के लिए जिले में तहसीलवार कमेटियों का गठन किया गया था।
विज्ञापन

समिति को विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे, वाइस रिकार्डर, पेयजल, कक्षों की संख्या, शिक्षकों की संख्या, गेट, बाउंड्रीवॉल, दो विद्यालयों के बीच की दूरी, विद्यालय की मुख्य मार्ग से दूरी सहित 42 बिंदुओं पर सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। समिति विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं के सत्यापन के दौरान दो प्रतियां तैयार करनी होंगी। इनमें से एक प्रति विद्यालय के प्रधानाचार्य और एक प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से 17 नवंबर तक सत्यापन की रिपेार्ट परिषद को भेजी जाएगी। इसके आधार पर परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
वर्जन-
परीक्षा केंद्र बनाने के लिए परिषद के निर्देश पर विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। समिति को 19 नवंबर तक सत्यापन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। रिपेार्ट मिलने पर परिषद् को उपलब्ध कराई जाएगी।-रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन

डीआईओएस के निर्देश का अनुपालन
बड़ौत। यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ऑनलाइन केंद्र निर्धारण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बताया कि डीएम के आदेश पर डीआईओएस ने तहसील स्तरीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी के सदस्य स्कूलों में पहुंचकर भौतिक सत्यापन करने के बाद रिपोर्ट स्कूल संचालक के साथ कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। डीआईओएस कें निर्देश के अनुपालन में कॉलेज में कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें