दोघट। मिस्र के काहिरा शहर में विश्व कप में सीनियर वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल में पदक जीतकर लौटे निशानेबाज के परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
गढ़ी कांगरान निवासी वरुण तोमर ने मिस्र में निशानेबाजी की विश्व कप प्रतियोगिता में दस मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक और मिक्स में गोल्ड मेडल जीता है। बृहस्पतिवार को पदक जीतकर गांव लौटे शूटर के परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर दादी शिक्षावती, पिता विशेष कुमार, मां पम्मी, बहन सृष्टि मौजूद रही।