फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरनारत किसानों ने अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट स्थिल लोकमंच में अर्द्घनग्न होकर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता व किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों ने बृहस्पतिवार को अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों ने गन्ने का बकाया भुगतान कराने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने, बारिश में खराब हुई फसल का मुआवजा दिलाने, बिजली कनेक्शन काटने व छापा मारने के नाम पर उत्पीड़न बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आक्रोश जताया और नारेबाजी की। किसानों ने अर्द्धनग्न होकर कलक्ट्रेट भवन का चक्कर लगाया। किसानों ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर दस अगस्त को महापंचायत की जाएगी। मौके पर भाकियू एनसीआर के महासचिव प्रदीप धामा, विनोद खेड़ा, धर्मपाल, इंद्रपाल, विनोद कुमार, पिंटू, धर्मवीर, राजेंद्र मुखिया, शिवदत्त शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें