फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मरीजों की पंजीकरण करने की परेशानी होगी दूर, अतिरिक्त कर्मी लगाए

Sat, 09 Mar 2024 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मरीजों को ऑनलाइन पंजीकरण की समस्या दूर करने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए है। कर्मचारी अस्पताल में आने वाले मरीजों का पंजीकरण कराने में सहायता करेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण में जिला 50वें स्थान से 21वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

शासन से मरीजों का ब्योरा ऑनलाइन करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को पंजीकरण कराने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को घंटों तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ रहा था। सबसे अधिक परेशानी का सामना सादा फोन चलाने वाले या फिर बिना फोन वाले मरीजों को उठानी पड़ रही थी। लोग एक-दूसरे से उनका पंजीकरण कराने के लिए विवश हो रहे थे।
मरीजों की समस्याओं को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था कराई गई है। कर्मचारी अस्पताल में जांच कराने के लिए पंजीकरण कराने में लोगों की मदद करेंगे। जिन लोगों पर एंड्राॅयड फोन नहीं है, उनकी पंजीकरण अपने फोन से कराकर पर्ची उपलब्ध कराएंगे। पिछले एक सप्ताह में मरीजों का ऑनलाइन पंजीकरण कराने में जिले की रैंकिंग में भी सुधार आया है। एक सप्ताह पहले जिला ऑनलाइन पंजीकरण में प्रदेश में 50वें स्थान पर था जो अब 21वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

- वर्जन - मरीजों को ऑनलाइन पंजीकरण में हो रही समस्या को देखते हुए छह अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त किए गए है। कर्मचारी मरीजों का पंजीकरण कराने में उनकी सहायता करेंगे। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें