फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुसार गांव की समस्या पुरानी, गलियों में भरा दूषित पानी

विज्ञापन
पुसार गांव स्थित तालाब - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
दोघट। पुसार गांव का तालाब ओवरफ्लो होने से गलियों में दूषित पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी धर्मस्थलों पर जाने के लिए उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी हैं, मगर कुछ नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने तालाब की सफाई कराकर समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की सफाई और खुदाई न होने के कारण गांव की गलियों में जलभराव की समस्या रहती है। बरसात होने पर समस्या अधिक बढ़ जाती है। बारिश के बाद गंदा पानी गलियों में भरा होने के कारण वहां से निकलना दूभर हो जाता है। तालाब के एक तरफ शिव मंदिर है और दूसरी तरफ माता का मंदिर है। तालाब ओवरफ्लो होने के कारण लोगों को मंदिर आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने पानी निकासी कराने की मांग की है।
कई बार उठाई गई मांग
पानी की निकासी की समस्या का समाधान कराने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - ओंकार सिंह
विज्ञापन

लोगों को उठानी पड़ती है परेशानी
तालाब का गंदा गलियों में भर जाता है, जिससे गलियों से गुजरने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों को मंदिर आने-जाने में भी दिक्कत होती है। - रोहित कुमार
निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए
तालाब ओवरफ्लो होने पर ग्राम पंचायत की ओर से पंप से पानी निकलवाया जाता है। गांव के पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए। - सोनू
कोट...
तालाब की खुदाई और सफाई के लिए कई बार अधिकारियों से मांग की जा चुकी है। जलभराव होने पर समय-समय पर पंप सेट लगाकर पानी निकलवाया जाता है। समस्या का समाधान कराने के लिए फिर से मांग की जाएगी। - मुकेश देवी, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें