फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों ने जेल दिवस और वसंत पंचमी मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदियों ने जेल दिवस और वसंत पंचमी मनाई
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में बृहस्पतिवार को जेल दिवस और वसंत पंचमी का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान बंदियों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जेल अधीक्षक ने जेल दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और बंदियों को पुरस्कृत किया। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह एवं जेलर आकाश शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद उन्होंने जेल के बंदियों को जेल दिवस की जानकारी देते हुए बताया कि अंग्रेजी हुकूमत के दौरान से ही वसंत पंचमी के दिन जेल दिवस मनाने की परंपरा चली आ रही है। कार्यक्रम में दिल्ली से पहुंचे साजन एंड पार्टी के कलाकारों ने देशभक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही बंदियों ने भी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से सभी की जमकर तालियां बटोरी। इसके अलावा बंदियों ने हॉकी, वालीबाल, बैडमिंटन और क्रिकेट के मैच खेलने के साथ ही जमकर पतंगबाजी भी की। विजेता बंदियों को शील्ड और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें