फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को गोली मारने के आरोपी को रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिपाही को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

सिपाही अरुण कुमार को आठ सितंबर की रात को बंदपुर के पास गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने 22 सितंबर को मुठभेड़ में आरोपी चाय विक्रेता किरणपाल निवासी महेशपुर चोपड़ा व हाल निवासी नौरोजपुर रोड बागपत को गिरफ्तार किया था। उसके दो साथी विनोद उर्फ काला निवासी महेशपुर चौपड़ा व लोकेश निवासी नौरोजपुर रोड भाग गए थे। इन दोनों ने बाद में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। कोतवाली एसएसआई मुनेशपाल सिंह का कहना है कि विनोद उर्फ काला को बृहस्पतिवार को चार घंटे के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। उसने काठा-खेकड़ा मार्ग पर खेत से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें