फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिस व्यक्ति को फाइलेरिया बताया उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई

Thu, 17 Oct 2024 04:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अहमद शाहपुर पदड़ा गांव के जिस व्यक्ति को फाइलेरिया बताया गया था उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को गांव में फाइलेरिया के संदिग्ध मरीज की सूचना मिली थी। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से मरीज का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार को मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फाइलेरिया होने पर मरीज के हाथ या फिर पैर में सूजन हो जाती है। इस बीमारी को हाथी पांव के नाम से भी जाना जाता है। जिला मलेरिया अधिकारी सावित्री कुमारी ने बताया कि फाइलेरिया रोग मच्छर से फैलता है। बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को फैलने का खतरा रहता है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें